फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   NEET today, candidates will have to go through a tough exam before becoming a doctor

Jalaun News: नीट आज, डॉक्टर बनने से पहले कड़ी परीक्षा से गुजरेंगे अभ्यर्थी

Sun, 04 May 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 04 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
NEET today, candidates will have to go through a tough exam before becoming a doctor
उरई। शहर के पांच केंद्रों पर होने वाली नीट यूजी की परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक के साथ सहयोगी स्टाफ की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

साथ ही परीक्षा कराने वाली एजेंसी के स्टाफ को भी तैनात किया गया है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कई स्तरों से नजर रहेगी। पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। चार मई को पांच केंद्रों पर 1437 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में 237 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट जालौन विशेश्वर सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट, पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। डीवीसी में 240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सौरभ पांडेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीईओ डकोर ज्ञानप्रकाश अवस्थी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में भी सौरभ पांडेय सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट बीईओ कुठौंद शैलेंद्र उत्तम रहेंगे। यहां 240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जीआईसी में एसडीएम कालपी अतुल कुमार को सेक्टर और बीईओ महेबा सुनील कुमार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यहां भी 240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जीजीआईसी में एसडीएम कालपी को सेक्टर और बीईओ नदीगांव दिग्विजय सिंह को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यहां 480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट बीएसए चंद्रप्रकाश और रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट बीईओ माधौगढ़ मुक्तेश कुमार को बनाया गया है। परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से पहले सुबह 11 बजे से केंद्रों पर प्रवेश शुरू हो जाएगा। प्रवेश से पूर्व उनकी बॉयोमैट्रिक जांच और रिकार्डिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की सामग्री केंद्र के अंदर ले जाने की मनाही होगी। यहां तक कि अभ्यर्थी खुद का पेन तक अंदर नहीं ले जा पाएंगे।
उन्हें पेन भी केंद्र की तरफ से दिया गया है। इसके लिए परीक्षा कराने वाले एजेंसी ने सभी केंद्रों पर पेन और परीक्षा से जुड़ी सामग्री भेज दी है। बाहरी एजेंसी द्वारा सीसीसीटी कैमरे लगाए गए है।

जो केंद्रों में लगे कैमरों से अतिरिक्त होंगे। सिटी कोआर्डिनेटर बनाए गए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ने बताया कि परीक्षा सख्ती से की जाएगी। जैमर आदि लगाकर एक्टिव कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed