फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ncc requerment pakshpat exam

एनसीसी की भर्ती में पक्षपात का लगाया आरोप

Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
ncc requerment pakshpat exam
कालपी। कालपी नगर के एमएसवी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सीनियर डिवीजन एनसीसी की भर्ती का आयोजन किया गया था। इसमें छात्रों ने प्रधानाचार्य से शिकायत कर अध्यापक पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को एमएसवी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में एनसीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्रों ने अध्यापकों के पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।
छात्र वीरेंद्र, रोहित, देव सोनकर, दीपेंद्र यादव, राम यादव, तरुण, अभिषेक, अनिल राठौर आदि ने प्रधानाचार्य को शिकायतीपत्र सौंपते हुए बताया कि एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट राजमणि एवं सहयोगी अध्यापक सुनील शाक्य, अजय राजपूत, सुनील सिंह तथा बटालियन से आए पीआई की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि पात्र बच्चों को न लेकर एक शिक्षक ने अपात्र छात्रों को शामिल कर उन्हें बाहर कर दिया। विरोध करने पर कॉलेज से नाम काटने की धमकी देकर ग्राउंड से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने प्रधानाचार्य से पुन: एनसीसी भर्ती करने की मांग की। इस बाबत एमएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि एनसीसी की भर्ती में किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं किया गया है। जो छात्र किन्हीं कारणों से भर्ती में शामिल नहीं हो सके। वह बेबुनियादी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed