फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Navodaya Vidyalaya's class 6 entrance exam today

Jalaun News: नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 20 Jan 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya's class 6 entrance exam today
उरई। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को जिले में नौ केंद्रों पर होगी। हर ब्लॉक में एक केंद्र बनाकर विद्यार्थी आवंटित कर दिए गए हैं। हर केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी को नोडल बनाकर जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डकोर ब्लॉक के बच्चों की परीक्षा डीएवी इंटर कॉलेज में बीईओ ज्ञानप्रकाश अवस्थी की देखरेख में होगी। इसमें 453 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। जालौन ब्लॉक की छत्रसाल इंटर कॉलेज में होने वाली परीक्षा में 339 बच्चे शामिल होंगे। बीईओ जालौन की देखरेख में होगी।
विज्ञापन

कोंच ब्लॉक की परीक्षा बीईओ सेठ वृंदावन इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में 334 बच्चे शामिल होंगे। नदीगांव ब्लॉक की बीईओ नदीगांव की देखरेख में जिला परिषद इंटर कॉलेज नदीगांव में आयोजित होने वाली परीक्षा में 296 बच्चे शामिल होंगे। महेवा के बीईओ की देखरेख में महेवा ब्लॉक की परीक्षा एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी में होगी। इसमें 256 बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक के बीईओ की देखरेख में राजकीय इंटर कॉलेज कदौरा में होने वाली परीक्षा में 226 बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। माधौगढ़ ब्लॉक की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज बंगरा में होगी। इसकी देखरेख माधौगढ़ बीईओ करेंगे। इसमें 224 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। रामपुरा ब्लॉक के बीईओ की देखरेख में 189 बच्चों की परीक्षा समर सिंह इंटर कॉलेज रामपुरा में होगी। जबकि कुठौंद ब्लॉक के 274 बच्चों की परीक्षा कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज शेखपुर बुजुर्ग में होगी। इसकी देखरेख कुठौंद बीईओ करेंगे।

बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि बीईओ की जिम्मेदारी होगी कि वह पूरी परीक्षा के दौरान केंद्र पर मौजूद रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य प्रतिमा पुरी ने बताया कि कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को सुबह 11.30 बजे से जिले भर में बनाए गए नौ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसमें कुल 2,591 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा पूरी पारदर्शिता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed