{"_id":"596126cf4f1c1b02398b472f","slug":"national-water-journey-to-be-taken-up-in-bundelkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में निकाली जाएगी राष्ट्रीय जल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में निकाली जाएगी राष्ट्रीय जल यात्रा
अमर उजाला, जालाौन
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते जल पुरुष राजेंद्र सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बुंदेलखंड में जल संरक्षण और जल जागरूकता कार्यक्रम को लेकर 27 जुलाई से राष्ट्रीय जल यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बुंदेलखंड में पानी के संकट को खत्म करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों से साथ नदियों के संरक्षण पर भी कार्यक्रम आयोजित कि ए जाएंगे। ये जानकारी देश भर में जल संरक्षण की मुहिम चला रहे जल पुरुष डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने जासवाल टावार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
डॉ. राजेंद्र सिंह यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में दो दिन के दौरे पर उरई आए हैं। उन्हाेंने कहा लोग जागरूकता के अभाव मे पानी की बर्बादी कर रहे हैं। अगर हम छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखें तो आने वाली पीढ़ी को जल संकट से बचा सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर देश में राष्ट्रीय जल साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। 27 जुलाई से बुंदेलखंड में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा किस जिले से शुरू होगी फिलहाल अभी ये तय नहीं है, बांदा या हमीरपुर से यात्रा शुरू की जा सकती है। अभियान देश में दो चरणों में चलाया जा रहा है, जिसमें कन्या कुमारी से लेकर जम्मू और गोवा से लेकर गुवाहाटी तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कर्नाटक के बीजापुर में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि कभी बीजापुर देश की राजधानी थी लेकिन पेयजल संकट की वजह से उसने अपनी पहचान खो दी थी।