फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   National leadership will decide on alliance: Muveen

गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा: मुवीन

Sun, 07 Jun 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
National leadership will decide on alliance: Muveen
उरई। अपना दल (कमेरावादी) के राष्ट्रीय महासचिव हाफिज मुहम्मद मुवीन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पारुल पटेल ने शनिवार को जालौन जिले का दौरा किया। उन्होंने दो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


अजनारी सड़क स्थित कृष्णा धाम में हुई समीक्षा बैठक में मुवीन और पटेल ने संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया। राष्ट्रीय महासचिव हाफिज मुहम्मद मुवीन ने कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। हाफिज मुहम्मद मुवीन ने कहा, विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन करने या न करने का अंतिम निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में मुवीन ने बताया कि यह दौरा बुंदेलखंड में संगठन की बूथ स्तर से विधानसभा स्तर तक की मजबूती जानने के लिए था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बनने और लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में झांसी जिलाध्यक्ष चंदन पटेल, जालौन जिलाध्यक्ष रामजी पटेल, चित्रांश विकास श्रीवास्तव, मनीष पाल, नीतीश पटेल, संदीप पटेल, अमित पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed