फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   nahar mein mila mahila ka shav, hadakamp macha

नहर में मिला महिला का शव, हड़कंप मचा

Wed, 30 Sep 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
nahar mein mila mahila ka shav, hadakamp macha
घटनास्थल पर मौजूद आटा थाने की पुलिस। - फोटो : ORAI
आटा(जालौन)। इलाके में सुबह के वक्त नहर में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप मच गया। किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की नाक से खून निकल रहा था। इलाके में दुष्कर्म के बाद हत्या की चर्चा रही। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे थाना क्षेत्र के ग्राम जोराखेरा के किसानों ने दीना के बगीचे के सामने से निकली नहर में पानी से बाहर महिला का निर्वस्त्र शव देखा। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर आटा पुलिस पहुंच गई। महिला सिपाहियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। महिला की नाक से खून बह रहा था। ग्रामीणों में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की चर्चा रही। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव को मोर्चरी के लिए भेजा जा रहा है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

मानसिक रोगी बताकर पल्ला झाड़ने का प्र्रयास
मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी महिला को आटा स्टैंड पर घूमने वाली मानसिक रोगी महिला बताकर मामले से पल्ला झाड़ते दिखे। उनसे पूछा गया कि वह महिला स्टैंड से दस किमी. दूर नहर में कैसे पहुंच गई, तो वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं लापता महिला का शव तो नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को आसपास के गांवों से लापता महिला के बारे में जानकारी करनी चाहिए। वहीं इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि इस बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed