{"_id":"5f737a848ebc3e9b935922a8","slug":"nahaate-samay-baalika-kee-nadee-mein-doobane-se-maut-orai-news-knp585583358","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय बालिका की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय बालिका की नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
महेबा। सहेलियों के साथ नदी पर गई बालिका की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए किशोरी का शव प्रवाहित कर दिया।
कालपी थाना क्षेत्र स्थित महेबा ब्लॉक के ग्राम हीरापुर निवासी वीर सिंह की पुत्री काजल (9) सोमवार को नदी पर गई थी। नहाते समय वह यमुना नदी के गहरे पानी में डूब गई। काजल को डूबता देख साथ में नहा रहीं सहेलियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पास में जानवर चरा रहे ग्रामीण आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। काजल की तलाश शुरू की गई। मंगलवार सुबह काजल का शव बड़े घाट के सामने मिला।
परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। तहरीर भी नहीं मिली।