फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Murder report on father-son duo of former MLA of Congress and BSP

Jalaun News: कांग्रेस व बसपा के पूर्व विधायक पिता-पुत्र पर हत्या की रिपोर्ट

Mon, 11 Aug 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Murder report on father-son duo of former MLA of Congress and BSP
कोंच (जालौन)। एक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद और उनके पुत्र व बसपा से पूर्व विधायक अजय सिंह उर्फ पंकज, अजय सिंह के पुत्र अमन व राजा, अमन के साथी अमित सिंह व एक अज्ञात समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है। युवक पूर्व विधायकों के यहां काम करता था।
विज्ञापन


कोंच सीएचसी में शनिवार रात आठ बजे कार में सवार कुछ युवक पहुंचे और खून से लथपथ युवक को स्ट्रेचर पर लिटा दिया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार से आए लोगों ने मृतक के बेटे नितिन को फोन कर बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है, वह उसे अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे हैं। फिर सभी चले गए।
विज्ञापन


सीएचसी पहुंचे परिजन ने घायल की पहचान धमूरी निवासी जितेंद्र अहिरवार (45) के रूप में की। उनके साथ करीब सौ महिलाएं व पुरुष भी पहुंचे थे। जितेंद्र का शव अर्धनग्न हालत में था। शरीर पर चोंटों के निशान थे। यह देखकर परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। सीओ परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया तब वह शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार व उनके बेटे बसपा के पूर्व विधायक अजय सिंह उर्फ पंकज के यहां काम करते थे। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed