{"_id":"614b7a538ebc3e02dd1e819b","slug":"murder-police-fir-woman-arrest-orai-news-knp653821321","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में पति सहित चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में पति सहित चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कालपी। दो दिन पहले नगर के मोहल्ला रावगंज में 30 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि 20 सितंबर को रावगंज निवासिनी शिखा द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता दिनेश कुमार शुक्ला निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना कुरारा जिला हमीरपुर ने शिखा की गला घोट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति उपेंद्र, जेठ नरेश द्विवेदी, जेठानी व नंद किरण के खिलाफ कोतवाली में दहेज उत्पीडन व हत्या की एफ आईआर दर्ज कराई गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों जेठ नरेश व पति उपेंद्र पुत्र गढ़ जगदंबा प्रसाद द्विवेदी निवासी मोहल्ला रावगंज को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है। (संवाद)
------------------
प्रवेश की अंतिम तिथि 28
कालपी। कालपी कालेज कालपी की प्राचार्य डा. सुधा गुप्ता ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के प्रोन्नत छात्र छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, इसलिए सभी छात्र छात्राएं से शीघ्र प्रवेश करा ले। उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 सितंबर तक निर्धारित की गई है। प्राचार्य के मुताबिक बीए द्वितीय वर्ष, बीएससी द्वितीय वर्ष सभी विषयों में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। (संवाद)