फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman killed and half-burnt body thrown in field in Orai, fear of burning to destroy evidence

Orai: महिला की हत्या कर खेत में फेंका अधजला शव, सबूत मिटाने के लिए जलाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Jan 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 12:17 AM IST
सार

नदीगांव थाना क्षेत्र के कुरचौली गांव में खेत पर महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला अपने देवर के साथ खेत में गई थी और उसके बाद लौटी नहीं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Woman killed and half-burnt body thrown in field in Orai, fear of burning to destroy evidence
हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र के गांव कुरचौली में महिला की हत्या कर उसका अधजला शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त कुरचौली निवासी 30 वर्षीय पूजा के रूप में की।

विज्ञापन

पुलिस ने उसके पति सतीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। नदीगांव थाना क्षेत्र के कुरचौली गांव निवासी सतीश पानीपूरी का धंधा करते हैं। इसी सिलसिले में वह बाहर रहते हैं। वह अपनी बेटियों और पत्नी पूजा के साथ कुछ दिन पहले ही गांव आया था।
विज्ञापन

सतीश ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर पूजा अपने देवर नीतू के साथ खेत की तरफ गई थी। उसके बाद वह लौटी नहीं। शाम को जब कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने एक महिला का अधजला शव पड़ा देखा। इस पर लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और शव की शिनाख्त कराई। सतीश ने उसकी शिनाख्त पत्नी के रूप में की। पुलिस ने सतीश की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला की हत्या गला दबाकर किए जाने की आशंका है। साथ ही, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया है। जांच पड़ताल में मामला पारिवारिक विवाद का सामने आ रहा है, जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed