{"_id":"660488fa926311b5ce086454","slug":"murder-of-a-woman-by-hitting-her-head-with-an-ax-during-a-love-affair-orai-news-c-12-1-knp1008-627985-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रेम प्रसंग में महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रेम प्रसंग में महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या
विज्ञापन
आटा (जालौन)। प्रेम-प्रसंग के चलते पड़ोसी ने खेत से लौट रही महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आटा गांव निवासी दीना यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह उसकी पत्नी उर्मिला (50) खेत पर मटर की तुड़ाई करने गई थी। देर शाम खेत से लौटते समय घात लगाए बैठे पड़ोसी युवक जितेंद्र (30) ने अकोढ़ी रोड स्थित अस्पताल के पास महिला को रोक लिया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गुस्साए जितेंद्र ने कुल्हाड़ी से उर्मिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। जितेंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने झाड़ियों में उसकी पत्नी का शव पड़ा होने की सूचना दी। देर शाम दीना यादव की सूचना पर पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उर्मिला के सात बच्चे हैं, दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
एएसपी असीम चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। बताया कि युवक का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर महिला की हत्या की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।