{"_id":"608d999c8ebc3ec0da564617","slug":"murder-husband-arrest-orai-news-knp6263028176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ही निकला हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ही निकला हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। दो दिन पूर्व नदीगांव में एक महिला का शव झाड़ियों में मिला था। सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी को चारपाई का पाया मारकर हत्या की थी। आरोपी पति को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुरुवार की सुबह नदीगांव कस्बे में पुराने बस स्टैंड के समीप झाड़ियों में सरिता वर्मा (35) का शव बरामद हुआ था। इसके बाद पति मनोज ने दुर्घटना में पत्नी की मौत का मामला दर्ज कराया था। इधर, सरिता के पिता भूपनारायण निवासी भेंपता ने सीओ राहुल पांडे को प्रार्थना पत्र देकर दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया था। इस कारण पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
शनिवार को एसएचओ नदीगांव रूपकृष्ण त्रिपाठी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में पति मनोज ने स्वीकार किया कि उसका और सरिता के बीच घर में झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान मनोज ने पास में पड़ा चारपाई का पाया उठाकर सरिता के सिर में मार दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर चारपाई पर गिर गई। सिर से अधिक खून बह जाने के कारण लगभग आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। यह देख कर मनोज के हाथ पांव फूल गए और उसने सरिता के शव को मारुति वैन में डालकर रात के अंधेरे में झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति मनोज को नावली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खून सना चारपाई का सिरवा और लाश ठिकाने लगाने में प्रयुक्त मारुति वैन भी बरामद की है। मनोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।