फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Municipality's license fee will increase, guesthouses will pay ten thousand annually

Jalaun News: पालिका की बढ़ेगी लाइसेंस फीस, गेस्टहाउस देंगे दस हजार सालाना

Wed, 15 May 2024 02:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 15 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Municipality's license fee will increase, guesthouses will pay ten thousand annually
उरई। नगर पालिका ने व्यावसायिक भवन गेस्ट हाउस पर लाइसेंस शुल्क बढ़ा दिया है। ये शुल्क पुराने के साथ जो नया लाइसेंस लेगा, उससे भी वसूला जाएगा। पालिका के जरिए नए लाइसेंस का गजट शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। गजट होने के बाद शुल्क बढ़ाकर लिया जाएगा। फिलहाल पालिका नए व्यावसायिक भवनों के लाइसेंस पर शुल्क को बढ़ाने के लिए डाटा इकट्ठा कर रही है। एक सप्ताह में इस काम को भी पूरा कर लेगी।
विज्ञापन

लाइसेंस शुल्क के नाम पर पालिका अभी तक गेस्ट हाउसों से दो हजार रुपये लेती थी। जो एक साल के लिए होता था। एक साल बाद फिर से लाइसेंस शुल्क देना होता था। लेकिन 2024-25 वित्तीय वर्ष में शुल्क बढ़ा दिया गया है। लाइसेंस शुल्क की दरों को रिवाइज कर दिया गया। पालिका अब दो हजार की जगह दस हजार रुपये लेगी। इसके दायरे में करीब 100 गेस्ट हाउस आएंगे। जो अब लाइसेंस के लिए दस हजार रुपये चुकाएंगे। शुल्क बढ़ाने के बाद शासन को गजट भेजने की तैयारी हो रही। गजट भेजने में देरी नए व्यावसायिक भवनों को शामिल करने के कारण हो रही है। जैसे ही सभी भवनों पर शुल्क की दरें बढ़ जाएगी। तुरंत शासन को गजट भेज दिया जाएगा। शुल्क बढ़ जाने के बाद नगर पालिका के खजाने में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


इन व्यावसायिक भवनों को लिया जाएगा जद में-
नगर पालिका ने अभी गेस्ट हाउसों का शुल्क बढ़ाया है। इनकी सूची तैयार की है। बाकी अन्य व्यावसायिक भवनों की सूची तैयार हो रही है। इस सूची में हर चीज को अलग रखा जाएगा। शहर में किस चीज की कितनी दुकानें है। इसकी भी जानकारी हो सकेगी। उन पर भी कर निर्धारित किया जा सकेगा। इसमें शराब की दुकानें, बीयर की दुकानें, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी, पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, होटल, क्लीनिक को शामिल किया गया है। इनकी भी लाइसेंस शुल्क बढ़ेगा। कर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की की मानें तो पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, होटल, शराब की दुकानों की भी फीस करीब दस हजार रुपये बढ़ाई जा सकती है। अभी कागजों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजाने में होगी बढ़ोतरी
नगर पालिका अभी 70 से 75 गेस्ट हाउसों से लाइसेंस शुल्क करीब 1.50 लाख रुपये वसूलती है। शुल्क बढ़ने के बाद लगभग आठ लाख रुपये लेगी। बाकी अन्य भवनों से भी 15 से 20 लाख तक की बढ़ोतरी होगी। इससे पालिका के खजाने में करीब 25 से 30 लाख रुपये बढ़ जाएंगे। यह प्रक्रिया करीब दो माह में पूरी हो जाएगी।


वर्जन-
अभी तक काफा पुराना लाइसेंस शुल्क लिया जाता था। इस लिए शुल्क को बढ़ा दिया गया है। गेस्ट हाउसों की सूची बन गई है, बाकी भवनों की बन रही है। जैसे ही बन जाएगी, उसके बाद तुरंत गजट के लिए शासन को भेजी जाएगी। शासन से पास होने के बाद बढ़कर शुल्क लगेगा। इससे पालिका के खजाने में बढ़ोतरी होगी। संचालकों को अच्छी सुविधा भी मिल सकेंगी। -गणेश प्रसाद, कर अधीक्षक, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed