फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Municipal vehicles and machines will be kept in the store

Jalaun News: स्टोर में रखे जाएंगे पालिका के वाहन व मशीनें, निर्माण कार्य जारी

Fri, 15 Sep 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal vehicles and machines will be kept in the store
कोंच। नगर पालिका परिषद द्वारा अपने वाहनों व मशीनों आदि को एक ही स्थान पर सुरक्षित व व्यवस्थित रखने के लिए स्टोर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके निर्माण पर नौ लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


नगर के महंत नगर क्षेत्र में पालिका के शेल्टर हाउस के पास ही पालिका की खाली जमीन है। इस पर नौ लाख रुपये की लागत से चारों ओर बाउंड्रीवाल के साथ ही अंदर नीचे जमीन पर इंटरलॉकिंग और ऊपर टिनशेड डलवाया जा रहा है। गुरुवार को ईओ पवन किशोर मौर्य, अवर अभियंता जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव और पालिका के एकाउंटेंट आशुतोष ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इस स्थान पर पालिका के वाहनों व मशीनों को सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से खड़ा किया जा सकेगा। डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने के लिए खरीदे गए ई रिक्शा को चार्ज करने के लिए भी चार्जिंग की इस स्थान पर समुचित व्यवस्था की जाएगी। बताया कि बाउंड्रीवाल बनकर तैयार हो गई है और टिनशेड के लिए पिलर बनाने का काम फिलहाल किया जा रहा है जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed