फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   munadi karakr di jankari

मुनादी कराकर छुट्टा पशु बांधने के निर्देश

Fri, 02 Sep 2022 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
munadi karakr di jankari
कदौरा। सड़कों पर अन्ना घूम रहे पशुओं की लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांवों में मुनादी कराकर पशुओं के अन्ना छूटने पर पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सूचना प्रसारित की गई।
साथ ही मवेशियों को बांधने के निर्देश दिए गए। नगर के बेरी रोड, हरचंदपुर तिराहा, हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे, बस स्टैंड आदि में छुट्टा जानवरों की धमाचौकड़ी बनी रहती है।

आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। कार्यवाहक ईओ राधा बल्लभ चतुर्वेदी ने कहा कि नगर के अंदर अन्ना जानवर न आ पाएं, इसके लिए पांच चौकी बनाई जाएंगी।
उसमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। तीन टीमें छुट्टा जानवरों को छोड़ने वाले पालकों की सूची बनाएंगी। उसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।
-------------------------------------
कदौरा। क्षेत्र के पंडौरा गांव में शुक्रवार सुबह कुएं में एक गोवंश गिर गया। उसके गिरने पर ग्रामीणों ने इसकी खबर बीडीओ को दी। सूचना पर पहुंचे ब्लॉक कर्मी अवधपाल, नितेश गुप्ता ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे गोवंश को बाहर निकाला। पशुपालन की टीम को मौके पर बुला कर उपचार कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में जानवरों को बंद नहीं किया जा रहा है। वह चारे पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed