Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Multipurpose auditorium will be built in seven government schools

Jalaun News: सात राजकीय विद्यालयों में बनेंगे बहुउद्देश्यीय सभागार

Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose auditorium will be built in seven government schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सात राजकीय विद्यालयों में बहुउद्देश्यीय सभागार (मल्टीपरपज हॉल) का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 48.50 रुपये प्रति विद्यालय मंजूरी दी गई है। इसमें से आधी धनराशि आवंटित भी कर दी गई है। कार्यदाई संस्था नामित कर जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज कदौरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई, राजकीय इंटर कॉलेज बंगरा, राजकीय इंटर कॉलेज डकोर, राजकीय इंटर कॉलेज कुसमिलिया, राजकीय इंटर कॉलेज गोहन, राजकीय इंटर कॉलेज बाबई में बहुउद्देश्यीय सभागार बनाने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि हर विद्यालय में बहुउद्देश्यीय सभागार के लिए 48.50 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इसमें 24.25 लाख रुपये हर विद्यालय को आवंटित भी कर दिए गए हैं। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को नामित किया गया है। कार्यदाई संस्था को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहुउद्देश्यीय सभागार बनने के बाद कई प्रकार की गतिविधियां, मीटिंग, इनडोर गेम आदि हो सकेंगे। साथ ही बच्चों और शिक्षकों को भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मीटिंग करने के लिए मंच आदि भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed