फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mud filled tractors running at high speed on the roads without number are inviting accidents.

Jalaun News: हादसों को न्योता दे रहे हैं सड़कों पर दौड़ रहे तेज रफ्तार बगैर नंबर के मिट्टी भरे ट्रैक्टर

Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mud filled tractors running at high speed on the roads without number are inviting accidents.
कोंच। आजकल सड़कों पर दिन रात मिट्टी से भरे बगैर नंबर के तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रालियों के फर्राटा भरने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

कस्बे के चारों ओर सीमा से सटे खेतों से मिट्टी की खोदाई कर अवैध परिवहन करने में संलिप्त दर्जनों की संख्या में बगैर नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए तेज रफ्तार ट्रैक्टर दिन-रात भागते हुए देखे जा सकते हैं।
कोंच-उरई रोड हो चाहे नदीगांव, जालौन, तीतरा, पिंडारी, पहाड़गांव, कैलिया अथवा महेशपुरा रोड सभी मार्गों की सड़कों पर फर्राटा भरने वाले इन ट्रैक्टरों को चलाने वाले चालक यातायात नियमों की भी जमकर अनदेखी कर रहे हैं। सड़कों पर स्कूली बच्चों से लेकर महिलाओं व वृद्धजनों को इन तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से सदैव खतरा बना रहता है। कई बार तो बाइकों में टक्कर मारकर ये तेज रफ्तार ट्रैक्टर मौके से भाग जाते हैं और ट्रैक्टर पर नंबर दर्ज न होने की वजह से इनकी पहचान भी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन



एसडीएम अतुल कुमार का कहना है कि बगैर परमीशन के क्षेत्र में मिट्टी खनन नहीं होने दिया जाएगा और अगर कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही अभियान चलाकर ऐसे ट्रैक्टर पकड़े जाएंगे। पुलिस को भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोंच। इलाकाई लोगों का कहना है कि ट्रैक्टरों की हाई स्पीड को देखते हुए उन्हें हमेशा अपने बच्चों की चिंता लगी रहती है। जो सड़कों पर आ-जा रहे होते हैं। उन्होंने इन ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed