{"_id":"60b6760c8ebc3e29b425b2a6","slug":"mp-dm-covid-19-cmo-vaccinated-orai-news-knp63167830","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की लड़ाई में आगे आया यंग इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की लड़ाई में आगे आया यंग इंडिया
विज्ञापन
उरई। जिले में 18 से 44 साल की आयु वर्ग वाले लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षित करने के लिए मंगलवार से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। 18 से 44 आयु वालों के 743 व 45 साल से अधिक आयु वालों 2586 लोगों ने टीकाकरण कराया। कुल 3329 लोगों का टीकाकरण किया गया। टाउनहॉल परिसर में टीकाकरण के लिए मेगा कैंप का उद्घाटन सांसद भानुप्रताप वर्मा ने किया। इसमें मीडिया कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और आम लोगों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए। सभी काउंटरों पर भीड़ देखी गई। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण के लिए पहुंचे आम लोगों को तत्काल टीका लगाया गया। जबकि मीडिया कर्मियों, सरकारी शिक्षक व कर्मचारियों के लिए ऑन स्पाट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई थी। जिसमें लोगों ने अपने संबंधित बूथ पर जाकर टीकाकरण कराया। टीकाकरण में सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा, डीएम जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी यशवीर सिंह, सीडीओ एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे है।
---
फोटो- 21- दिनेश कुमार
टीकाकरण अच्छी बात
दिनेश ने बताया कि सरकार की ओर से 18 से ऊपर वालों का टीका शुरू करके अच्छा काम किया है। प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण शुरू होने से उन्हें भी इसका लाभ मिला है। जिससे वह काफी खुश है।
--
फोटो-22-पुष्पेंद्र कुमार
टीका लगने के बाद दूर हो गया डर
पुष्पेंद्र का कहना है कि टीका लगने से पहले मन में कई तरह की बातें घूम रही थी कि इससे बुखार न आए या चक्कर न आएं। लेकिन टीका लगने के बाद आधे घंटे तक निगरानी में बैठने के बाद भी उन्हें ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ है।
विज्ञापन
---
फोटो-8- कामिनी
रजिस्ट्रेशन कराने से नहीं हुई परेशानी
एप पर रजिस्टर्ड होने के बाद मंगलवार को टाउन हॉल परिसर केंद्र पर वैक्सीन लगने का मैसेज आया था। केन्द्र पर आकर बिना किसी परेशानी के वैक्सीन लगी है। आधे घंटे बैठने के लिए बोला गया है।
--
फोटो- 7- स्वर्णिम शुक्ला
वैक्सीन की खबर सुनते ही खुशी
स्वर्णिम शुक्ला ने बताया कि वैक्सीन लगवाने को वह काफी उत्साहित थी। जैसे ही एक जून से सभी जिलों में 18 से ऊपर वालों को वैक्सीन लगने की खबर सुनी, तो उन्होंने तुरंत ही कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कर दिया था।
---------------------
कोंच में विधायक ने किया टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
कोंच। 18 वर्ष से अधिक की आयु के युवाओं का टीकाकरण अभियान का शुभारंभ विधायक मूलचंद्र निरंजन व एसडीएम अशोक कुमार ने किया। कोंच में 89 तथा नदीगांव में 80 युवाओं को टीके लगाए गए। कोंच में 45 साल से ऊपर वाले 10 तथा नदीगांव में 249 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। कोंच में 119 तथा नदीगांव में 168 एंटीजन जांचों में सभी निगेटिव पाए गए। नदीगांव में 164 आरटीपीसीआर भी भेजी गई हैं। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके शुक्ला, सभासद रविकांत, प्रभंजन गर्ग, अनुरुद्ध मिश्रा आदि रहे।
-------------
टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखा
जालौन। नगरीय उपस्वास्थ्य केंद्र मोहल्ला हरीपुरा में 18 से 45 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन के प्रति युवाओं में उत्साह नजर आया। जिसके चलते पहले दिन 90 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। मजे की बात है कि 5 दिनों के लिए 100 वैक्सीन की डोज आई थीं। जो पहले दिन ही समाप्त हो गईं। नगरीय उपस्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने बताया कि एक सैकड़ा युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। 100 डोज उपलब्ध कराई गई थी। जिसमें 90 डोज मंगलवार को लगाई गई। शेष डोज को बुधवार को लगाया जाएगा। अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराने की मांग की गई है।