फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   moving auto became ball of fire

Jalaun News: चलता ऑटो बना आग का गोला

Sat, 11 Mar 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
moving auto became ball of fire
आटा। इटौरा रोड पर बगिया के पास शुक्रवार रात में चलते ऑटो में आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो आग का गोला बन गया। चालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

आटा निवासी जीतू अपने वाहन से शुक्रवार की रात ऑटो से एक मरीज को लेकर इटौरा गया था। वहां से लौटने पर आटा स्थित बगिया के पास ऑटो में कुछ आवाज आई। चालक ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कुछ दूर चलते ही ऑटो में आग लग गई। वाहन में आग लगती देख चालक कूद गया और आसपास पड़ी मिट्टी जलते वाहन पर डालकर आग बुझाने की कोशिश की। जब आग नहीं बुझी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर जब तक आग पर काबू पाया तब तक ऑटो जलकर राख हो गया। जीतू ने बताया कि उसने कर्ज लेकर ऑटो लिया था। इससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed