{"_id":"5d9b893b8ebc3e012d680afa","slug":"mother-durga-shouted-on-navami-jaware-was-also-removed-orai-news-knp5183668131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी पर गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, जवारे भी निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी पर गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, जवारे भी निकाले
विज्ञापन
उरई में कॉलोनी वाली माता मंदिर पर जवारे चढ़ाते लोग
- फोटो : ORAI
उरई। नवरात्र की नवमी पर देवी भक्तों ने देवी मंदिरों व देवी स्थापना पंडालों में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। घरों में बोए गए जवारों को भी चढ़ाया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में देवी मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ देर रात तक उमड़ी रही।
शारदीय नवरात्र में नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई देवी भक्तों ने रोरी, चंदन व फूल, मालाएं चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। नवरात्र में देवी मां के 9 अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है। जिसमें नगर व क्षेत्र के देवी मंदिरों व देवी पंडालों में गुरुवार को मां सिद्धदात्री की पूजा अर्चना की गई। घरों में जवारों की स्थापना करने वाले नगर व क्षेत्र के देवी भक्त मुंह में सांग छेदकर व जवारे लेकर देवी मंदिर पहुंचे।
शहर के हुल्की माता मंदिर, संकटा देवी मंदिर, बड़ी माता मंदिर, कालोनी माता मंदिर, काली माता मंदिर आदि मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा सैदनगर की अक्षरा माता, रक्तदंतिका माता, जालौन माता मंदिर, नावली माता मंदिर, बैरागढ़ की शारदा माता मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। यहां मेला भी लगा। इसके अलावा देवी पंडालों में भी दर्शनों को भक्त उमड़े।

कॉलोनी मंदिर में अचरी गीत गाते लोग- फोटो : ORAI

जालौन में जवारे सिर पर रखकर जाती युवतियां व महिलाएं- फोटो : ORAI
विज्ञापन