फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mother calling me, Dad take care of yourself

मां मुझे बुला रही, पापा अपना ख्याल रखना

Fri, 20 Mar 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mother calling me, Dad take care of yourself
ज्योति द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट - फोटो : ORAI
उरई। मां मुझे सपने में रोज बुलाती है, पापा अपना ख्याल रखना जैसे शब्द लिखकर 18 वर्षीय युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटे पिता ने जब बेटी का शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शव के पास ही युवती के हाथ का लिखा सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें युवती ने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। शहर कोतवाल शिव गोपाल ने बताया कि दो माह पहले ही युवती की मां का निधन बीमारी के चलते हो गया था। जिसके बाद से वह काफी दुखी रहती थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशीलनगर निवासी रामसिंह चौहान की 18 वर्षीय बेटी ज्योति ने गुरुवार की दोपहर घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुताई का काम करने वाले रामसिंह जब शाम चार बजे घर लौटे तो देखा कि बेटी का शव फंदे से लटक रहा है। शव देखते ही पिता रोते हुए चीख पड़े। जिस पर पड़ोसी भी आ गए और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामसिंह ने पुलिस को बताया कि ज्योति की मां का दो माह पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था तभी से वह गुमसुम रहती थी। मजदूरी कर वह इकलौती बेटी का पालन पोषण लाड़ प्यार से कर रहा था। ज्योति ने कक्षा नौ तक की पढ़ाई की थी। ज्योति अपनी मां से बेहद प्यार करती थी। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह के आरोप प्रत्यारोप की बात भी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

पापा आई लव यू, मैं जा रही हूं
ज्योति अपनी मां से कितना प्यार करती थी, यह उसके सुसाइड नोट के एक एक शब्द से साफ झलक रहा था। नोट में लिखा है कि पापा आई लव यू, मैं जा रही हूं। मां मुझे रोज रोज सपने में बुलाती है। बहुत बुला रही है, मैं जा रही हूं। अपना ख्याल रखना। मेरी मौत की जिम्मेदार में स्वयं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरे रह गए बेटी ब्याहने के अरमान
पिता रामसिंह कभी सुसाइड नोट वाले कागज के टुकड़े को तो कभी बेटी के शव को सीने से लगाकर दहाड़े मार रहा था। परिजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी न होने के बाद भी रामसिंह के बड़े अरमान थे कि बेटी की शादी धूमधाम से करेगा, किसी को क्या पता था कि बेटी की डोली की जगह उसकी अर्थी को कंधा देना पड़ेगा।

ज्योति की फाइल फोटो

ज्योति की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed