{"_id":"65469392d80ab4db1a0a27c4","slug":"mother-angry-with-her-son-ate-poison-then-the-son-committed-suicide-by-hanging-himself-orai-news-c-224-1-ori1001-6475-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Orai: बेटे से नाराज मां ने विषाक्त खाया, तो बेटे ने फंदा लगाकर जान दी, खाना बनाने के लिए हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: बेटे से नाराज मां ने विषाक्त खाया, तो बेटे ने फंदा लगाकर जान दी, खाना बनाने के लिए हुई थी कहासुनी
Sun, 05 Nov 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:25 AM IST
सार
Orai News: बेबी चौहान (55) का शनिवार की शाम बेटे दिग्विजय सिंह उर्फ सीपी (27) से खाना बनाने के लिए कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उन्होंने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर वह गिर पड़ीं। यह देख दिग्विजय सिंह ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उरई में बेटे से कहासुनी के बाद महिला ने घर में रखा जहर खा लिया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। यह देखकर बेटे ने घर के बाथरूम के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर आसपास के लोग महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला सुशील नगर की बेबी चौहान (55) का शनिवार की शाम बेटे दिग्विजय सिंह उर्फ सीपी (27) से खाना बनाने के लिए कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उन्होंने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर वह गिर पड़ीं। यह देख दिग्विजय सिंह ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। आसपास के लोग बेबी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि बेबी सिंह नहर विभाग में बाबू के पद पर उरई में ही तैनात थीं। बेटा सीपी भी उन्हीं के दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता था। बड़ा भाई रवि प्रताप झांसी में टाटा मोटर्स में काम करता है। बेबी सिंह के पति जय सिंह की 20 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दिग्विजय सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मां के साथ रहता था।
विज्ञापन