{"_id":"6a70f9ec188aeb336205ebe9","slug":"mother-and-son-assaulted-fir-registered-against-three-orai-news-c-224-1-ori1005-147710-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मां-बेटे से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मां-बेटे से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा खास में रंजिश के चलते युवक और उसकी मां के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित सोनू सिंह ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई की शाम वह गांव के बाहर था। तभी गांव के राधाचरण, उसके पुत्र मोहित और उसकी पत्नी ने रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसका कॉलर पकड़कर थप्पड़ और घूंसों से पीटा।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची मां के साथ भी मारपीट की गई। ग्रामीणों के पहुंचने पर मारपीट करने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। (संवाद)