फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mother and child are suffering in hot hospitals, AC is not giving coolness

Jalaun News: तपते अस्पतालों में जच्चा और बच्चा बेहाल, एसी नहीं दे रहे ठंडक

Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mother and child are suffering in hot hospitals, AC is not giving coolness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई।
भीषण गर्मी में महिला अस्पताल में लगे एसी दगा दे गए हैं। हालत यह है कि मरीजों के लिए ठंडी हवा का इंतजाम करने के लिए मरीजों के तीमारदार घर और बाजार से पंखे और कूलर लगाकर काम चला रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी प्रसूता महिलाओं को हो रही है। नवजात को ठंडक में रखने के लिए पंखे, कूलर घर से लाकर काम चला रहे है। वैसे तो पूरा जिला भीषण गर्मी से परेशान है लेकिन जिला अस्पताल के प्रसूता महिला वार्ड की स्थिति बहुत खराब है। गर्मी के कारण जच्चा और बच्चा परेशान हो रहे हैं। जब इस टीम ने अस्पताल की स्थिति देखी तो वार्डों में लोग गर्मी से बेहाल दिखे। मरीज तो वार्ड में भर्ती है लेकिन उनके तीमारदारों की स्थिति भी ठीक नहीं है। वह गर्मी से बचाव के लिए बरामदे, पेड़ के नीचे बैठकर किसी तरह गर्मी से बचाव की जुगत करते दिख रहे हैं। वहीं सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा का कहना है कि वार्ड में एसी लगाए गए है लेकिन भीषण गर्मी में कई एसी काम नहीं कर रहे हैं।

केस-1-ग्राम बिनौरा निवासी अवनीश ने बताया कि उनकी पत्नी की मंगलवार को डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया गया। यहां पर एसी तो लगा था, लेेकिन वह काम नहीं कर रहा था। मजबूरी में घर से कूलर लाए और लगाया, तब जाकर सुकून मिला। इस वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों का गर्मी से हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन


केस-2-कदौरा की रजनी ने बताया कि उनकी पांच पहले दिन डिलीवरी हुई थी। यहां पर इतनी ज्यादा तपन हो रही है कि हाल बेहाल है। सबसे ज्यादा दिक्कत नवजात को हो रही है। बच्चा रात भर गर्मी के कारण रोता रहा। मजबूरी में उन्होंने अपने घरवालों से पंखे का इंतजाम करने कहा। घरवाले बाजार से फर्राटा फैन खरीदकर लाए। तब जाकर आराम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3-शहर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी वर्षा ने बताया कि वह वार्ड नंबर एक में छह दिन से भर्ती है। दिन हो या रात, भीषण गर्मी के कारण हाल बेहाल है। नवजात और खुद को गर्मी से बचाने के लिए घर वालों से दो पंखे मंगाए हैं, जिसमें एक में वह खुद और दूसरा नवजात के लिए लगाया है। इस भीषण गर्मी में बहुत दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed