{"_id":"604125a28ebc3e5910084fab","slug":"morang-out-of-trucks-parked-in-police-custody-report-lodged-orai-news-knp615630250","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रकों से निकली मौरंग, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रकों से निकली मौरंग, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कदौरा। पुलिस अभिरक्षा में ओवरलोड मौरंग के ट्रकों में पांच ट्रकों से मौरंग माफिया ने रातोंरात मौरंग खाली कर ली। जब इसकी भनक पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रक मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तीन फरवरी को एसडीएम जयेंद्र कुमार व खनिज अधिकारी ने भेड़ी मार्ग पर 27 ओवरलोडिंग मौरंग भरे ट्रकों को सीज किया था। सभी ट्रकों की फोटोग्राफ ी कराकर उसे पोर्टल पर डाला दिया गया था। सभी ट्रकों को एसडीएम ने कदौरा पुलिस के सुपुर्द कर गल्ला मंडी परिषर में खड़ा करा दिया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि मंडी में खड़े ट्रकों से माफिया मौरंग को निकाल ले गए हैं। भनक लगते ही गुरुवार को पुलिस व खनिज अधिकारी ने गल्ला मंडी में खड़े ट्रकों को चेक किया तो पांच ट्रकों में मौरंग खाली मिली।
ट्रक ओवरलोडिंग में सीज किए गए थे लेकिन अब ट्रकों में आधी से कम मौरंग बची है। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी तो उनके निर्देश पर पुलिस ने पांचों ट्रक मालिकों के खिलाफ मौरंग चोरी का मामला दर्ज किया है।