फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Monkey terror in the city, two women were bitten and injured

Jalaun News: नगर में बंदरों का आतंक, दो महिलाओं को काटकर किया घायल

Mon, 10 Jun 2024 10:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 10 Jun 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Monkey terror in the city, two women were bitten and injured
कालपी। नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। हालत यह है कि राह चलते लोगों के साथ छीनाझपटी करते हैं। साथ ही काटकर घायल कर देते है। नगर के लोगों के साथ व्यापारी भी बंदरों के आतंक के आगे हार मान चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग और नगर पालिका ध्यान नहीं दे रहा है। दोनों विभाग एक दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला गणेशगंज निवासी आशा देवी (60) अपने घर का सामान लेने बाजार गई थी। लौटते वक्त बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इसी तरह मोहल्ला रामचबूतरा निवासी गुलसरीन अपने पति के साथ बाजार से पॉलिथीन में सामान लेकर बाइक पर बैठी थी। तभी पीछे से बंदरों ने हमला बोल दिया और वह बाइक से गिर पड़ी। जिससे उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई हुई। रोजाना नगर में दो से तीन लोगों के बंदर काटकर घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन



कई बार हो चुकी शिकायत

नगर के युवाओं से लेकर जनप्रतिनिधि भी इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। मोहल्ला गणेशगंज के आदित्य नगाइच हर सप्ताह इन बंदरों से निजात के लिए सीएम पोर्टल से लेकर नगर पालिका और वन विभाग में कर रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना दस से 15 मरीज पहुंच रहे
सीएचसी कालपी में रोजाना दस से 15 मरीज कुत्ता और बंदरों के काटे हुए पहुंच रहे हैं। इसमें 90 प्रतिशत संख्या बंदरों के काटने की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश गुप्ता व डॉ. शेख शहरयार के मुताबिक, एक जून से अब तक 110 मरीज अब तक कुत्ता एवं बंदरों के शिकार हो चुके हैं। बंदर काटने की सिर्फ मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। बंदर लोगों को पटककर घायल भी कर रहे हैं।
हो चुकी हैं चार मौतें

अभी तक नगर में चार मौतें बंदरों के काटने और उनके डर से गिरने पर हो चुकी हैं। बंदर लोगों को सिर्फ काट नहीं रहे हैं। उनका पीछा भी कर लेते हैं। कई बार जब लोग छत या ऊंची जगह पर होते हैं तो अपने आप को संभाल नहीं पाते हैं और गिर पड़ते हैं। जिससे वह घायल हो जाते हैं। उनकी मौत भी हो जाती है। हाथ, पैर टूटने की संख्या रोजाना दो से तीन पहुंच जाती है। मोहल्ला खोयामंडी एवं इलाहाबाद बैंक स्टेशन रोड बंदरों के आतंक से अब तक तीन महिलाएं एवं एक राज् मिस्त्री की मौत हो चुकी है।


वर्जन-
मामले की जानकारी कर निदान का प्रयास किया जाएगा। वन रेंज अधिकारी संजय यादव ने बताया कि उनके पास बंदरों को पकड़ने के लिए कोई प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है। यह काम नगर पालिका का होता है। इसलिए वह बंदरों को पकड़ सकती है। -अवनीश शुक्ला, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed