फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Money flows like water, nectar lake still thirsty

Jalaun News: पानी की तरह बहा पैस, अमृत सरोवर फिर भी प्यासे

Thu, 20 Jun 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 20 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Money flows like water, nectar lake still thirsty
उरई। अधिकारियों के कागज में खूब पानी बह रहा है, लेकिन एक एक अमृत के लिए पशु-पक्षी और ग्रामीण तरस रहे हैं। जो ग्रामीण क्षेत्र में सरोवर बनाए गए थे। वह बंजर हो चुके हैं। जिस पर ध्यान अधिकारी नहीं दे रहे हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर सरोवर अमृत के लिए तरस रहे हैं। जिनको भरने के लिए अधिकारियों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उच्च अधिकारियों ने इनको भरने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन हकीकत उन्हें भी नहीं मालूम है। क्योंकि कर्मचारी गीले कागज लेकर जा रहे हैं। जिनके पानी टपक रहा है। इससे सरोवरों की हकीकत छुप रही है। सरोवरों के अमृत के लिए संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की पेश है खास रिपोर्ट...............
विज्ञापन


फोटो- 27 माधौगढ़ क्षेत्र में उड़ती हुई धूल।संवाद
केस-1
ब्लॉक माधौगढ़ में लगभग 24 अमृत सरोवर खुदवाएं। तालाब के इंटरलाक, कुर्सी, लाइटिंग व घाट वनवाए गए। तालाब के चारों ओर जाली, पेड़ पौधे लगाए गए। तालाब सूखे पड़े हैं। जिससे करोड़ों रुपये का बजट बर्बाद हो गया। भंगा, हैदलपुरा, कुरोंती, पड़कुला, अकबरपुरा,सुरावली, सरावन,सोप्ता,रूपापुर, मिर्जापुर,हरौली,कैलोर,सिरसा दो गढ़ी,इकहरा,इटवा कनार,कुंडऊ,बिजदुआं,खितौली, रामहेत पुरा,कंचनपुरा में बनें तालाब सूख पड़े हुए हैं। बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि सभी सचिवों को निर्देश दे दिए गए हैं कि एक सप्ताह के अंदर अमृत सरोवर में पानी भर दिया जाए।
विज्ञापन

.........................

फोटो - 28 कोंच में खाली पड़ा जुझारपुरा का अमृत सरोवर। संवाद
केस-2
कोंच ब्लॉक के अधिकांश अमृत सरोवर सूखे पड़े हैं। कोंच ब्लॉक के करीब 44 गांवों में अमृत सरोवर तालाब बने हैं लेकिन अधिकतर गांवों के तालाब खाली पड़े हैं। ग्राम जुझारपुरा में तीन साल बाद भी अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। तालाब के पास लगे नाम लिखे पत्थर भी उखड़े पड़े हैं। ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार ने बताया कि साढे छह बीघा में तालाब है, लेकिन अतिक्रमण के कारण साढे चार बीघा ही बचा है। बीडीओ कोंच मानूलाल यादव ने बताया कि कितने तालाब भरे हैं, इसकी रिपोर्ट ग्राम प्रधान व सचिवों से मांगी गई है। सभी तालाब भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-29 ग्राम पंचायत भेड़ी खुर्द में सूखा अमृत सरोवर तालाब,उगी घास और झाड़ियां। संवाद

केस-3
कदौरा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर योजना सिर्फ कागजों में संचालित हैं। सरोवर तक पहुंचने के लिए रास्ते नहीं बनाए गए हैं। इंटरलॉकिंग नहीं लगाई गई। सरोवर के किनारे बेंच, इंटरलॉकिंग,खुदाई,पौधारोपण और सुंदरीकरण की शुरुआत तक नहीं हुई। अमृत सरोवर का काम 10 अगस्त 2022 तक पूरा करना था। लेकिन डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी सरोवरों के हालात दयनीय हैं। इससे पशुओं के पीने के लिए पानी, ग्रामीणों के उपयोग के लिए और भूगर्भ जलस्तर को सहेजने की उम्मीदों को झटका लग रहा है। बीडीओ प्रतिभा शाल्या ने बताया कि अधिकतर तालाबों में पानी भरवा दिया गया है। जिन तालाबों में पानी अभी नहीं भरा है तो वह इसकी जानकारी करेंगी।

फोटो- 30 सिरसा कलार क्षेत्र के गिंगौरा गांव में तालाब में उड़ती धूल। संवाद
केस-4
सिरसा कलार क्षेत्र के गांव गिंगौरा का अमृत तालाब सूखा पड़ा है। जिसमें झाड़ियां उग आई हैं। इसमें सालों से कोई सुंदरीकरण नहीं हुआ न पानी भरा गया है। इससे ग्रामीण और पशु पक्षी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी इस तालाब की स्थिति बहुत खराब है। इसमें पानी भरने के लिए कोई रास्ता नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब बारिश में भी तालाब नहीं भर पाता है। सचिव वेद प्रकाश ने बताया कि पानी भरने की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव में जाकर कोई व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed