फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Monday's hotest day

सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन

Mon, 15 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 15 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Monday's hotest day
उमस भरी गर्मी में गला तर करते युवक। - फोटो : अमर उजाला

गर्मी के तेवर और तल्ख होते जा रहे हैं। सोमवार को सूर्यदेव ने रौद्ररूप दिखाया। सुबह आठ बजते से धूप तीखी हो गई। दोपहर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सड़कों पर सन्नाटा छा गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के चलते रिक्शा चालक पेड़ों की छांव में सुस्ताते नजर आए।

विज्ञापन


करीब सप्ताह भर से भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को यहां का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में हालात यह हो गए कि लोेगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। इसके चलते शहर केे घंटाघर, बजरिया, अंबेडकर चौराहा, राजमार्ग, कोंच बस स्टैंड समेत इत्यादि बाजारों में सन्नाटा दिखा। इस दौरान वही लोग घर से बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम निपटाने थे।
विज्ञापन


बाजारों में सन्नाटा होने केे चलते दुकानदार भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। जो लोग घरों से निकले भी वे किसी पेड़ की छाया व ठंडा पानी तलाशते नजर आए। वृद्ध, मरीजों व बच्चों का बुरा हाल है। तापमान 47 होने की वजह से घरों में रखे कूलर, पंखे भी अब राहत नहीं दे रहे थे। इनसे भी अब गर्म हवा निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुशवाहा क ा कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अभी और गर्मी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed