फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Modern technology increases its yield, 77 farmers rewarded

आधुनिक तकनीक अपना बढ़ाई पैदावार, 77 किसान पुरस्कृत

Tue, 24 Dec 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Modern technology increases its yield, 77 farmers rewarded
कार्यक्रम में मौजूद किसान - फोटो : ORAI
उरई। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर कृषि विभाग के तत्वावधान में किसान दिवस का आयोजन एक गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य व डेरी उत्पादन में आधुनिक खेती करने वाले 16 किसानों को प्रथम, 16 किसानों को द्वितीय व 45 किसानों को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

किसान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ एसपी सिंह ने की। सांसद भानु वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी सिंह की जीवन के विषय में विस्तार से बताया। विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि किसानों के सम्मान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार अनेकों योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि किसानों को आधुनिक खेती के तौर तरीके सीख कर अपनी आय को बढ़ाना चाहिए। आधुनिक खेती को लेकर सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिनसे जुड़कर किसान लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेता बलराम लंबरदार, राजवीर सिंह जादौन आदि ने किसानों की समस्याओं को उठाया और जल्द निस्तारण की मांग की। डीडी कृषि आर के तिवारी ने बताया कि आधुनिक तरीकों और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी फसल की पैदावार को बढ़ाने वाले कुल 77 किसानों को पुरस्कृत किया गया है। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 16 किसानों को सात हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 16 किसानों को पांच हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 45 किसानों को दो हजार रुपये का प्रमाण पत्र अतिथियों ने दिया। बताया कि पैसा सीधे किसानों के खाते में भेज दिया गया है।

किसान दिवस पर न्यू मंगलम में किसानों को सम्मानित करते सांसद भानु प्रताप वर्मा व विधायक

किसान दिवस पर न्यू मंगलम में किसानों को सम्मानित करते सांसद भानु प्रताप वर्मा व विधायक- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed