Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mockdrill at Markandeeshwar Tiraha for riot control

Jalaun News: दंगा नियंत्रण के लिए मारकंडेयश्वर तिराहे पर मॉकड्रिल

Wed, 28 Jun 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mockdrill at Markandeeshwar Tiraha for riot control
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच।
त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बुधवार की शाम पुलिस ने कोंच के मारकंडेयश्वर तिराहे पर दंगा नियंत्रण की अभ्यास किया। मॉकड्रिल की पूरी कार्रवाई एसडीएम अंगद सिंह यादव और सीओ कोंच रामसिंह के निर्देशन में हुई। इस डेमो में सर्किल के अन्य थानों की पुलिस फोर्स, एलआईयू, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी शामिल रहे।
त्योहारों के मद्देनजर शासन प्रशासन अलर्ट मोड में हैं और किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभ्यास कर रहा है। बुधवार शाम जिले के एसपी डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर मारकंडेयश्वर तिराहे पर दंगा नियंत्रण का मॉकड्रिल किया गया। इसमें पुलिस की दो टीमें बनाई गई थीं। एसडीएम ने बताया कि दंगे की स्थिति में कैसे उपद्रवियों पर काबू पाना है इसका डेमो मारकंडेयश्वर तिराहे पर किया गया है।
विज्ञापन

यह पुलिस की समय समय पर होने वाले अभ्यास का ही हिस्सा है। सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की गई है। इस दौरान कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक, अतिरिक्त निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, कैलिया एसएचओ रामप्रकाश, बलराम शर्मा, शिवशंकर, संजय सिंह पाल सहित पुलिस व पीएसी बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed