फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mla,principal,mela,doctor,manager

30 कंपनियों में मिली 550 को नौकरी, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

Wed, 22 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
mla,principal,mela,doctor,manager
रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र के साथ अभ्यार्थी के साथ विधायक मूलचंद निरंजन व अधिकारी - फोटो : ORAI
उरई। आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 950 से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिनमें से 550 प्रतिभागियों को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने किया। विधायक ने मेले में कंपनियों के लगे हुए स्टालों का निरीक्षण किया और प्रत्येक कंपनी के प्रतिनिधि से उनके यहां होने वाले कार्य एवं रिक्तियों के संबंध में जानकारी ली। मुख्य अतिथि ने पीएम मोदी का विजन है कि प्रत्येक व्यक्ति को तकनीकी ज्ञान होना चाहिए। मेले में हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के एचआर मैनेजर कीर्ति कुनाल, नोडल प्रधानाचार्या डॉ नूपुर कश्यप, जिला उद्योग उपायुक्त योगेश कामेश्वर, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी उपेंद्र गुप्ता, रमेश कुमार, केएल वैश्य, नरेंद्र राजपूत, कपिल नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
ये कंपनियां पहुंचीं
मेले में हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड भरुआ सुमेरपुर, एलआईसी, शिवांगी लॉजिसटिक, मेडाकोसी प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजी नोएडा, आईएमसी आटोग्राफिक वेल्स्पन इंडिया लिमिटेड, ग्लोबल टेक्सटाइल, पुखराज हेल्थ केयर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सहित लगभग 30 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इनमें कुछ कंपनियों ने ऑनलाइन (जूम एप) से भी साक्षात्कार कर अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
8 से 20 हजार रुपये तक की मिली नौकरी
नोडल प्रधानाचार्य डॉ नुपुर कश्यप ने बताया कि मेले में 20 टेक्नीकल और 12 नान टेक्नीकल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। इसमें आठ से लेकर बीस हजार रुपये तक की नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जल्द दोबारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
--------------
फोटो-4-शिवराज।
दोबारा इंटरव्यू देने में मिली नौकरी
शांतिनगर के शिवराज सिंह ने बताया कि वह इलेक्ट्रिकल ट्रेड से आईटीआई किया है। पहले एनसीआर में एक एल्युमिनियम कंपनी में जॉब करते थे। कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद यहां दोबारा इंटरव्यू दिया और सेलेक्शन हो गया। कंपनी ने बताया कि शुरुआत में साढ़े 13 हजार रुपये मिलेंगे।
----------
फोटो-5-सम्राट बौद्ध।
कंपनी ने लेटर दिया पर बुलाया नहीं
बाबई निवासी सम्राट बौद्ध दोबारा इंटरव्यू देने आए थे। उन्होंने बताया कि पिछली बार 4 अक्तूबर को आईटीआई में रोजगार मेला लगा था। उसमें उनका व तीन अन्य साथियों का चयन हो गया था। एलजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दे दिया था और कहा था कि कॉल करेंगे। पर आज तक कॉल नहीं आई। आज दोबारा इंटरव्यू दिया और चयन हुआ।
-------------
फोटो-6-अंजली भदौरिया।
ट्रेनी मशीन आपरेटर पद के लिए अंजली का चयन
पटेलनगर निवासी अंजली भदौरिया का कहना है कि वह इंटर पास है। पर घर की स्थिति को देखते हुए नौकरी की आवश्यकता थी। ऐसे में उन्होंने मेले में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया और ट्रेनी मशीन आपरेटर पद के लिए उनका गुजरात की एक कंपनी में चयन हो गया। महीने में 8848 रुपये मिलेंगे।

-----------
फोटो-7-योगेश पटैरिया।
8848 रुपये वेतन की मिली नौकरी
न्यू पटेलनगर के योगेश पटैरिया ने बताया कि उनका चयन गुजरात ट्रेनी मशीन आपरेटर के लिए हो गया है। वह बताते है कि शुरूआत में कंपनी ने उन्हें 8848 रुपये वेतन बताया है। साथ ही रहने खाने की सुविधा भी न्यूनतम दरों में देने की बात कही है। घर की स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने ऑफर स्वीकार कर लिया है। चयन होने पर खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed