{"_id":"60ca3e948ebc3e2daf3687c3","slug":"mla-dm-covid-19-oxygen-centre-orai-news-knp634610728","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री को कदौरा क्रय केंद्र पर लक्ष्य से अधिक मिली खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री को कदौरा क्रय केंद्र पर लक्ष्य से अधिक मिली खरीद
विज्ञापन
उरई। उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार के एक दिवसीय जिला भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने कदौरा ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण किया तो वहीं उन्होंने कार्यालय में बैठक का विकास कार्यों की समीक्षा की। वहीं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन क्रय केंद्र पर लक्ष्य से अधिक खरीद मिलने पर जांच के निर्देश दिए।
ब्लॉक कदौरा के ग्राम हनरायपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ट्यूबवेल का भी निरीक्षण किया जो हनरायपुर एवं गढ़वा में पानी की आपूर्ति हेतु निर्मित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे से जानकारी की तथा यह भी निर्देशित किया कि कार्य शीघ्र से शीघ्र पूरा कराएं। जो भी खुदाई कर पाइप लाइन डाली जाए उसे तत्काल भर दें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोगों को पानी के कनेक्शन तुरंत दे दिए जाए। इसमें लापरवाही न करें। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण कक्ष, उपस्थित स्टाफ से वैक्सीनेशन की जानकारी की। वैक्सीनेशन के बोर्ड को बाहर लगाए जाने के भी निर्देश दिए। ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके। इसके साथ एल 1 अस्पताल का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान निगरानी समिति के सदस्यों को मास्क, सैनेटाइजर तथा साबुन का वितरण कर पौध रोपण भी किया।
उन्होंने खंड विकास कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित गोशालाओं की स्थिति, मनरेगा कार्य, पौध रोपण, राशन वितरण आदि योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री द्वारा गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री पीसीए संस्था द्वारा गेहूं खरीद लक्ष्य के सापेक्ष अधिक पाए जाने पर जांच कराए जाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, विधायक गौरीशंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।