फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mittee khanan ko lekar kee chhaapemaaree, paanch traiktar aur jeseebee seej

मिट्टी खनन को लेकर की छापेमारी, पांच ट्रैक्टर और जेसीबी सीज

Tue, 15 Sep 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
mittee khanan ko lekar kee chhaapemaaree, paanch traiktar aur jeseebee seej
कुठौंद(उरई)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हदरुख में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर रविवार देर रात खनिज, राजस्व और पुलिस टीम ने छापेमारी की। अफसरों को देख खनन करा रहे माफिया भाग गए। टीम ने मौके से पांच ट्रैक्टर और जेसीबी बरामद की है। सुबह एसडीएम ने थाने पहुंच कर इन्हें सीज करा दिया।
विज्ञापन

जालौन तहसील क्षेत्र के कई गांवों में मिट्टी के अवैध खनन का खेल चल रहा था। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की। मिट्टी माफिया की ऊंची पहुंच के चलते इन पर कार्रवाई नहीं की जा सकी। हाल में ही इलाके के ग्रामीणों ने मिट्टी खनन को लेकर एसडीएम गुलाब चंद्र से शिकायत की थी। इस पर उन्होंने तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

तहसीलदार बलराम गुप्ता, चौकी इंचार्ज दिव्य प्रकाश तिवारी ने टीम के साथ अतरछला गांव में देररात छापेमारी की। टीम को देख मिट्टी खनन कर रहे माफिया में हड़कंप मच गया। यह मौके से भाग निकले। अधिकारियों ने मौके से पांच ट्रैक्टर, एक जेसेबी बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दी। सोमवार सुबह एसडीएम ने थाने में पहुंचकर सभी ट्रैक्टर व जेसीबी को सीज करा दिया। एसडीएम का कहना है कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed