फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   miscreants attacked on agricultural machine warehouse in Orai, robber kills security guard after the robbery

यूपी: चौकीदार की हत्या, डीजल डालकर शव फूंका, पुलिस की घेराबंदी होने पर भागे बदमाश

Sun, 17 Jan 2021 01:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Jan 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
miscreants attacked on agricultural machine warehouse in Orai, robber kills security guard after the robbery
घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
जालौन जिले में किसान व व्यापारी के घर में बदमाशों ने चौकीदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और उसके शव को डीजल डालकर फूंक दिया। घर से धुआं उठाता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, इसपर बदमाश लूटे गए ट्रैक्टर और बोरिंग मशीन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


सीओ सिटी संतोष कुमार ने दावा किया है कि बदमाशों का कुछ सुराग मिला है। चौकीदार के बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित मोहल्ला नया पटेलनगर में हुई।
विज्ञापन


किसान व व्यापारी कृष्णमुरारी के मकान के बाहरी हिस्से में उनके कृषि यंत्र व ट्रैक्टर आदि खड़े रहते हैं। इनकी रखवाली के लिए उन्होंने चार वर्ष पहले धरम कुशवाहा (50) पुत्र गजोले निवासी मिहोना जिला भिंड मध्यप्रदेश को चौकीदार रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात लगभग सवा नौ बजे बदमाशों ने चौकीदार धरम की हत्या करके उसके शव को डीजल डालकर फूंक दिया। बदमाश वहां खड़े ट्रैक्टर व बोरिंग मशीन ले गए। मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। ट्रैक्टर लेकर औरैया की ओर भाग रहे बदमाशों का सामना कुठौंद की पिकेट पुलिस से हो गया, जहां बदमाश ट्रैक्टर और मशीन छोड़कर भाग गए। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पत्नी सुशीला, बेटा सोनू, संजय व सरमन ने पुलिस को बताया कि एट थाना क्षेत्र के एक रिश्तेदार ने धरम को चार वर्ष पहले चौकीदारी के लिए नौकरी पर लगवाया था। एएसपी के मुताबिक, बदमाश एक है कि अधिक अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

किसी करीबी का हाथ होने की आशंका 
पुलिस को वारदात में किसी करीबी का हाथ होने की भी आशंका है क्योंकि बदमाशों ने अंदर से कुंडी बंद कर घटना को अंजाम दिया। अगर बदमाश लूट के इरादे से आते तो देर रात आते। 

मेन गेट मिला बंद, पुलिस दीवार फांदकर पहुंची 
घर से धुआं उठता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची तो मेन गेट अंदर से बंद था। इस पर पुलिस को दूसरे गेट की ओर से दीवार फांदकर अंदर जाना पड़ा। जब पुलिस अंदर पहुंची तो हत्या होने की जानकारी मिली।

मामला लग रहा है रंजिश का
जिस तरीके से चौकीदार की धारदार हथियार से ताबड़तोड वार कर हत्या की गई है। उससे यह लग रहा है कि रंजिश का मामला है। वह जिंदा न बच पाए तो शरीर पर डीजल डालकर आग भी लगा दी गई। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed