फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Minor bridge collapsed, farmland submerged

माइनर की पुलिया ध्वस्त, खेत जलमग्न

Sun, 16 Oct 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 16 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Minor bridge collapsed, farmland submerged
ओवरफ्लो उरई रजबहे पर पानी रोकने के लिये मिट्टी डालता किसान। - फोटो : अमर उजाला
उरई-राठ मार्ग स्थित शताब्दी डिग्री कालेज के समीप बनी उरई रजबहे की पुलिया बेहद जर्जर हो चुकी है। इसके बीचोबीच एक बड़ा गड्ढा हो चुका है। इससे माइनर में पानी चलते ही यह पुलिया जाम हो जाती है और पानी ओवरफ्लो करने लगता है। इससे लगभग चार वर्षों से किसानों की खरीफ व रबी की फसलें जलमग्न हो जाती हैं। इस समय भी रजबहा चलने से
विज्ञापन


आसपास के खेतों में पानी भर गया है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने डीएम से पुलिया दुरुस्त कराकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस समस्या को लेकर किसान उम्मेद अली, मुस्तफा खां, त्रिलोकी अग्रवाल, लालू अग्रवाल, ताहिर हुसैन खां, रामनरायन अग्रवाल, सिराजुद्दीन आदि ने बताया कि वे लोग कई बार संबंधित विभाग को इस बारे में बता चुके हैं
विज्ञापन


लेकिन विभाग हीलाहवाली कर रहा है। इससे हर साल इन लोगोें के खेतों में पानी भर जाता है और रबी की फसल के लिए होने वाली जुताई में बेवजह देरी होती है। किसानों के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पुलिया पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और रजबहा चल रहा है। इसके चलते एक बार फिर पानी ओवरफ्लो कर खेतों में भर रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी संदीप कौर से मांग की कि वह इस मामले को संज्ञान में लें। साथ ही लापरवाह अधिशासी अभियंता को निर्देशित करें ताकि इस समस्या से किसानों को निजात दिलाई जा सके।


लोनिवि अधिकारियों की सुस्ती बनी परेशानी
रजबहा की ध्वस्त पड़ी पुलिया की समस्या को लेकर किसान व बेतवा नहर खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने लोनिवि खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता बनवारी लाल को लिखित शिकायत की। किसानों की परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था का भी सुझाव दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, किसानों का कहना है अगर जल्द पुलिया की समस्या से निजात न मिली तो वह कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।  

समस्या के संदर्भ में जानकारी मिली है, दिखवाया जा रहा है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। -बनवारी लाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed