फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Minister orders action against BEO and in-charge headmaster on complaint

Jalaun News: शिकायत पर मंत्री ने बीईओ और इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर दिए कार्रवाई के आदेश

Thu, 26 Dec 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Minister orders action against BEO and in-charge headmaster on complaint
उरई। भाकियू की महिला अध्यक्ष की शिकायत पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने दोषी बीईओ महेबा और इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की महिला अध्यक्ष व महेबा ब्लॉक के सधारा निवासी माया देवी ने 10 दिसंबर को राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा विभाग व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें बताया था कि प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में बीम के साथ दीवारें, पिलर में मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया गया है। इस कारण यह भवन कभी गिर सकता है, इससे अनहोनी हो सकती है। जब इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर की गई तो किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह ने बीएसए को 12 दिसंबर को पत्र जारी कर कहा था कि वह बीईओ सुनील कुमार राजपूत व इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्राइमरी स्कूल सधारा संजय कुमार से स्पष्टीकरण लेकर तत्काल नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई करें। इसके बाद बीएसए ने स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी कर दिया था। अभी तक नोटिस का भी जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीईओ सुनील कुमार राजपूत का कहना है कि जिस विद्यालय भवन के बारे में शिकायत की गई है उस विद्यालय का निर्माण वर्ष 2020-21 में कराया गया था, जबकि उनकी नियुक्ति जिले में 2023 में हुई है। इसलिए जो शिकायत की है उसकी यथा स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जो शिकायत की गई है वह विद्यालय के स्टाफ द्वारा ही कराई गई है। बीएसए चंद्रप्रकाश ने कहा कि बीईओ व इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed