{"_id":"695815711aab5062520b9cc9","slug":"minister-angry-over-incomplete-records-and-absent-employees-orai-news-c-224-1-ori1005-138760-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अधूरे अभिलेखों और अनुपस्थित कर्मचारियों पर मंत्री नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अधूरे अभिलेखों और अनुपस्थित कर्मचारियों पर मंत्री नाराज
विज्ञापन
कोच। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को कोंच ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक कार्यालय में व्यापक अव्यवस्थाएं सामने आईं। मंत्री के पहुंचते ही अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को कड़ी फटकार लगाई।
मंत्री सर्वप्रथम कोंच ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं, जहां केवल दो कर्मचारी ही मौजूद मिले। कुछ देर बाद बीडीओ प्रशांत यादव पहुंचे। मंत्री ने कार्यालय के अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की, जो अधिकांशतः अधूरे पाए गए। मनरेगा से संबंधित किसी भी कार्य का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर मंत्री ने बीडीओ की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए गहरी नाराजगी जताई।
इसके बाद मंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के दिरावटी गांव पहुंचीं। वहां पंचायत भवन में न तो ग्राम सचिव और न ही पंचायत सहायक उपस्थित मिले। मंत्री ने इस पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत भवन में संबंधित अधिकारियों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह भी मौके पर उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में बने तालाब पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस शिकायत पर मंत्री ने डीसी मनरेगा को तत्काल कब्जा हटवाकर तालाब का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के बाद कोच ब्लॉक कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर (हाजिरी रजिस्टर) को सीज कर दिया गया। निरीक्षण के समय डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह और बीडीओ मौजूद रहे।