{"_id":"5e08f2d78ebc3e87f117fde5","slug":"millions-stolen-after-cutting-the-door-latch-orai-news-knp5351769152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर नगदी जेवर समेत लाखों की चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर नगदी जेवर समेत लाखों की चोरी की
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई कुंडी व दरवाजा
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। चोर घर के पीछे लगे दरवाजे की कुंडी काटकर कमरे में रखे संदूक, सूटकेस व बक्सा उठा ले गए और अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नगदी पार कर ले गए। सुबह जब गृह स्वामी सोकर जागे तो टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। पीड़ित ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे दी।
रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव खकसीस निवासी भगवतीशरण पुत्र प्रभुदयाल दुबे के घर में शनिवार रात चोर मकान के पीछे बने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरा का ताला तोड़कर वहीं रखी अलमारी तोड़ दी और उसमें रखे तीस हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोर कमरे में रखा बक्सा, संदूक व सूटकेस उठा ले गए। जिसमें उसकी बहू सोनम व पुत्री राधा के सोने के छह हार, चार जंजीर, 14 अंगूठी, 9 चूड़ी थीं।
सुबह जब घर के लोग सोकर जागे तो पीछे का दरवाजा व कमरे का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। जब व कमरे में पहुंचे तो टूटी अलमारी व गायब नगदी, सूटकेस, बक्सा गायब था। जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे । जिसमें लगभग आधा दर्जन चोरों की जानकारी मिल रही है। वहीं थानाध्यक्ष इमरान खान का कहना है कि गृह स्वामी ने तहरीर दी है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज में दिखते चोर- फोटो : ORAI
विज्ञापन