फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Migrant laborer kills wife by hitting iron rod

प्रवासी मजदूर ने लोहे की रॉड मारकर पत्नी की जान ली

Tue, 23 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborer kills wife by hitting iron rod
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। मामूली विवाद में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को लोहे की राड से पीटकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से भाग निकला। मंगलवार सुबह जब घरवालों ने महिला का लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बोले, अनुमान है कि रुपये के लिए पति-पत्नी में विवाद हुआ, फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव डाबर खुर्द निवासी प्रमोद कुमार पाल पुत्र दीनदयाल गुजरात में पिता के साथ पानी पूरी का धंधा करता था। लॉकडाउन के चलते काम न होने पर वह मई माह में परिवार के साथ अपने गांव लौट आया था। सोमवार रात प्रमोद कुमार का पत्नी भूरी (30) से किसी बात पर विवाद हुआ। जिसमें प्रमोद ने भूरी के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर उसकी जान ही ले ली। भूरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और प्रमोद मौके से भाग गया। सुबह पुत्र अंशुल (4) व अंशू (3) ने जब कमरे में मां का लहूलुहान शव देखा तो रोने लगे। शोर गुल सुनकर अन्य घरवाले पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम व पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रेढ़र अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि भूरी के सिर पर गहरे चोट के निशान है। वहीं सूचना पाकर एएसपी अवधेश सिंह, सीओ माधौगढ़ संजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसपर एएसपी अवधेश सिंह का कहना है। परिजनों के मुताबिक पति पत्नी में काफी दिनों से मन मुटाव भी चल रहा था। कल रात भी पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका पता किया जा रहा है। फिर भी अनुमान है कि रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। फिलहाल प्रमोद को पकड़ने के लिए नाते रिश्तेदारों के घर भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed