फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mercury also took a dip on Makar Sankranti, the temperature reached 5 degrees

Jalaun News: मकर संक्रांति पर पारे ने भी लगाई डुबकी, तापमान 5 डिग्री पर पहुंचा

Sat, 14 Jan 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mercury also took a dip on Makar Sankranti, the temperature reached 5 degrees
उरई। दो दिन से खुले मौसम ने मकर संक्रांति के दिन छह डिग्री की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति के दिन तापमान 11 डिग्री से गिरकर पांच डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर धूप न निकलने और बर्फीली हवाएं चलने के कारण लोग सर्दी से कांपते रहे। कोहर के कारण यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दो दिन से निकल रही धूप के कारण लोगों को उम्मीद थी कि कोहरे के बाद सुबह दस ग्यारह बजे तक धूप निकल आएगी लेकिन सूरज देवता दिन भर बादलों में छिपे रहे। सुबह से ही बादल छाये रहने और सर्द हवाएं चलने के कारण गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुशवाहा का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप कम नहीं होगा। 18 जनवरी तक इसी तरह सर्दी पड़ेगी। ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसा मौसम चल रहा है। वह फसलों के लिहाज से ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरते। अभी मौसम करवटें ले रहा है। बीच बीच में धूप और सर्दी का झेलना पड़ेगा। तापमान में संतुलन के लिए गर्म कपड़े पहनना न छोड़े। ठंडी चीजों को खाने से परहेज करें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज कराए। कोहरे और धुंध का असर ट्रेन और रोडवेज परिचालन पर भी पड़ा। ट्रेनें और बसें भी देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed