फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Merchants agreed on action, opened market

कार्रवाई के अश्वासन के बाद माने व्यापारी, खुले बाजार

Fri, 14 Aug 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Merchants agreed on action, opened market
कालपी में व्यापारियों से बात करते कोतवाल शिव गोपाल - फोटो : ORAI
कालपी। कस्बे में गुरुवार को हुए व्यापारी नेता व पुलिस के विवाद का मामला अधिकारियों की पहल पर निपट गया। कोतवाल की जांच कर कार्रवाई के अश्वासन के बाद व्यापारी माने और अपनी दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

कस्बे में बुधवार को चाट विक्रेता भूप सिंह कुशवाहा द्वारा टरननगंज चौकी इंचार्ज कमल प्रताप पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे और बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद व्यापार मंडल महामंत्री सुनील पटवा के नेतृत्व में व्यापारियों ने गुरुवार सुबह से बाजार बंदी का आह्वान किया था। व्यापारियों के बाजार बंद करने की घोषणा करते ही बुधवार रात से ही पुलिस ने कई व्यापारी नेताओं से बातचीत की। गुरुवार को सुबह कोतवाल शिवगोपाल बाजार पहुंचे और व्यापारी नेताओं से बैठकर वार्ता की व जांचोपरांत उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी माने और अपने अपने प्रतिष्ठान खोल। इस दौरान मुन्ना चौधरी, जय खत्री, प्रदीप गांधी, सुनील पटवा आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed