{"_id":"68af70983e59a96be9076865","slug":"mentally-ill-youth-accused-of-killing-his-father-sent-to-jail-orai-news-c-224-1-ori1001-133782-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पिता के हत्यारोपी मानसिक बीमार युवक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पिता के हत्यारोपी मानसिक बीमार युवक को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़गांव। पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के आरोपी मानसिक रूप से बीमार युवक को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। उसे यहां से जेल भेज दिया गया। छोटे भाई ने ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैलिया थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी मुन्नालाल राठौर (60) मंगलवार को दोपहर ढाई बजे घर के बाहर कच्चा चबूतरा बना रहे थे। इसी दौरान उसका बड़ा बेटा सुनील (25) अंदर से कुल्हाड़ी लेकर आया और उनके सिर पर हमला कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मां मालती बचाने पहुंची तो युवक ने उनके ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया था। परिजनों ने बताया था कि मुन्नालाल के दो पुत्र सुनील व हरभजन थे। बड़ा बेटा सुनील पिछले तीन साल से मानसिक बीमार है। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। वह किसी के ऊपर भी हमला कर देता था। इस कारण परिजन उसे कमरे में बंदकर खाना दिया करते थे। 15 दिन पहले ही पिता ने उसे घर से निकलना शुरू किया था।
मंगलवार को उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद छोटे भाई हरभजन सिंह ने बड़े भाई के खिलाफ थाने में पिता की हत्या करने की तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया था। लोगों का कहना है कि बेटे के मोह में पिता ने अपनी जान गवां दी।
विज्ञापन
मंगलवार को उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद छोटे भाई हरभजन सिंह ने बड़े भाई के खिलाफ थाने में पिता की हत्या करने की तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया था। लोगों का कहना है कि बेटे के मोह में पिता ने अपनी जान गवां दी।
विज्ञापन