{"_id":"643c446d7677a3c773057144","slug":"mentally-ill-young-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-12-1-183646-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मानसिक रूप से बीमार युवती ने फंदा लगा कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मानसिक रूप से बीमार युवती ने फंदा लगा कर दे दी जान
Mon, 17 Apr 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। मानसिक रूप से बीमार युवती ने रविवार को घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने खिड़की से युवती का शव लटका देखा तो सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के इटौरा बावनी निवासी ज्ञानसिंह की 19 वर्षीय पुत्री आयुषी उर्फ गुड़िया काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी, उनका इलाज चल रहा था। रविवार की दोपहर वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काम होने पर घर के एक सदस्य ने दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांका तो फंदे पर लटके देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन दौड़े और पुलिस को सूचना दी। परिजनों व पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार चल रही थी और इस वजह से गुमसुम रहती थी। वह दो बहनों में बड़ी थी, उसकी मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।