फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mentally challenged woman falls into open well

Jalaun News: खुले कुएं में गिरी मानसिक रूप से कमजोर महिला

Sun, 17 May 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mentally challenged woman falls into open well
कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर गांव के पुराने खुले कुएं में गिरने से 50 वर्षीय वीर कुमारी पत्नी शिव सिंह की मौत हो गई। खास बात यह है कि इसी कुएं में 9 फरवरी को भी एक महिला की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कुएं को ढकवाने या सुरक्षा व्यवस्था कराने के कोई इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार वीर कुमारी मानसिक रूप से कमजोर थीं और पहले भी कई बार आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर चुकी थीं। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अचानक घर से निकल गईं और कुछ देर बाद गांव के पुराने कुएं में गिर गईं। महिला के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर गए और काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के निर्देश पर एसएसआई शीलबंत सिंह और उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दूसरी मौत के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि फरवरी में हुई घटना के बाद कुएं को ढकवा दिया जाता तो शायद यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed