फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   meeting

तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार आंदोलन समाप्त

Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
meeting
कोंच। कोंच बार संघ के अधिवक्ताओं व तहसीलदार के बीच 15 दिन से चली आ रही तनातनी सोमवार को खत्म हो गई। एसडीएम की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में वकीलों की शिकायतें सुनने के बाद इस बात पर रजामंदी हो गई कि बार और बेंच के बीच परस्पर सहयोग से वादों का निस्तारण किया जाएगा। किसी भी वाद को अनावश्यक रूप से लटकाया नहीं जाएगा। इसी के साथ वकीलों का तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार आंदोलन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

तहसीलदार नरेंद्र कुमार पर वकीलों के साथ अभद्रता करने और मुकदमों को अनावश्यक रूप से लटकाने का आरोप लगाते हुए 15 दिन पहले बार संघ के अधिवक्ताओं ने बैठक कर तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। तभी से वकील तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करते आ रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम रामकुमार ने तहसील सभागार में तहसीलदार और अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर दोनों पक्षों के बीच चली आ रही तनातनी समाप्त करा दिया। इस दौरान वकीलों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली और तहसीलदार के काम करने के तरीकों में खामियां निकाली, इस पर तहसीलदार ने भी अपनी सफाई दी। अंत में तय हुआ कि तहसीलदार बिना किसी वैधानिक कारण के वादों को नहीं लटकाएंगे और वकीलों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में काम करेंगे। इसी के साथ कार्य बहिष्कार भी खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी व महामंत्री वीरेंद्र जाटव के अलावा कमलेश चोपड़ा, श्रीराम गुप्ता, अवधेश द्विवेदी, राकेश तिवारी, विनोद अग्निहोत्री, तेजराम, हल्के सिंह बघेल, अशोक अरजरिया, ओपी कौशिक, शौकत अली, मनोज दूरबार, दिनेश तिवारी, हरीसिंह निरंजन, रामनरेश त्रिपाठी, अवधेश नगाइच व संतोष खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed