{"_id":"60f8672f8ebc3e6d7139f592","slug":"meeting-orai-news-knp6416088191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कम हुई बारिश, सूखाग्रस्त घोषित हो जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कम हुई बारिश, सूखाग्रस्त घोषित हो जनपद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक बुधवार को गल्ला मंडी सभागार में आशाराम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में कम बारिश होने पर सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई गई।
साथ ही कहा गया कि तहसील दिवस जैसे आयोजन शुरू हो गए हैं, लेकिन किसान दिवस और सिंचाई बंधु की बैठकें नहीं हो रही हैं। इसकी वजह से किसान समस्याओं से जूझ रहे है। वक्ताओं ने किसान दिवस व सिंचाई बंधु की बैठकें शुरू कराने की मांग की।
भाकियू के जिला महामंत्री रामकुमार पटेल ने कहा कि कुकरगांव रजबहा से खांकरी माइनर, खल्ला गांव की पुलिया, टीकर की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण किसान सिंचाई की समस्या से परेशान है। टेल क्षेत्र बनाया जाए ताकि अंतिम छोर के किसानों को भी पानी मिल सके।
विज्ञापन
खराब चल रहे बिजली ट्रांसफार्मरों को जल्द दुरुस्त कराया जाए। अन्ना मवेशियों का तत्काल उचित प्रबंध किया जाए। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में बहुत कम बारिश हुई है। ऐसे में जिले को सूखाग्रस्त जनपद घोषित किया जाए। इस दौरान दिल्ली आंदोलन के समर्थन में टोलियां बनाकर जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सुरेश चौहान, सुनील द्विवेदी, देवेंद्र बिदुआ, हरीशंकर, मंगल सिंह, शीलू, अशोक दीक्षित, राममिलन, रामप्रकाश कैथी आदि मौजूद रहे।