फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Medical college students entered the gym, beat up three youths

Jalaun News: जिम में घुसे मेडिकल कॉलेज के छात्र, तीन युवकों को पीटा

Mon, 08 Jan 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Medical college students entered the gym, beat up three youths
उरई। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में मेडिकल कालेज के सामने बने जिम में बड़ी संख्या में छात्र घुस गए। उन्होंने जिम कर रहे तीन युवकों की पिटाई कर दी। जिम में मौजूद युवकों ने किसी तरह उन्हें बचाने की कोशिश की। उसके बाद आरोपी छात्र भाग गए। पीड़ित युवकों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर के रहने वाले रिशांक गुप्ता, अभय सिंह और ओम ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज में वहीं के कुछ छात्रों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। हालांकि बाद में मेडिकल कॉलेज के सामने जिम के पास आकर शनिवार को उन्होंने माफी मांग ली थी। सब कुछ ठीक चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार की रात आठ बजे के बाद अचानक आरोपी 50 से 60 छात्रों व अन्य लोगों को लेकर जिम में घुस आए। इन लोगों ने बिना कुछ कहे मारना पीटना शुरू कर दिया। इससे जिम में हड़कंप की स्थिति बन गई। कई जिम कर रहे युवक डर गए और जिम से बाहर चले गए। कुछ ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने उनके साथ भी गलत व्यवहार किया। हालांकि पुलिस को सूचित करने की बात कहने पर वे छात्र वहां से चले गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र पटेल का कहना है कि जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed