{"_id":"58d565d24f1c1be6211a3245","slug":"meat-vendors-in-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट विक्रेताओं का कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट विक्रेताओं का कोतवाली में हंगामा
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बैठक करते एडीएम राकेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खानाें पर रोक के बाद अब खुले स्थानाें पर मांस बेचने पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने अवैध तरीके से मीट बेच रहे व्यापारियाें को हिदायत भी दी। इस पर शुक्रवार को करीब सौ मीट कारोबारी कोतवाली पहुंचे और दुकानें फिर से लगाने देने की मांग कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
इस पर आनन फानन में कई थानों की फोर्स बुला ली गई। कुछ देर बाद एडीएम राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अलोक मिश्रा, एसडीएम अक्षय त्रिपाठी, सीओ अरुण कुमार सिंह भी पहुंच गए। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद रामकुंड के पास दुकानें लगाने पर सहमति बनी। हालांकि इसका हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने इसका विरोध भी किया।
विज्ञापन
हंगामे के बाद हुई बैठक में प्रशासनिक अफसरों ने कारोबारियों से कहा कि वे पहले लाइसेंस लें, फिर व्यापार करें। इसको लेकर कोतवाली में गहमागहमी हो गई। प्रशासन ने सुझाव रखा कि पालिका ने जो रामकुंड में दुकानें बनाई है, उसको मीट व्यापारियाें को आवंटित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
इससे वह अपना व्यापार वहीं पर चलाएं। इस पर वहां मौजूद हिंदूवादी संगठन के लोगों ने विरोध कर दिया। उनका कहना है कि रामकुं ड हिंदुआें की आस्था का केंद्र है, वहीं पास में ठडेश्वरी मंदिर भी ऐसे में वहां पर मीट मंडी स्थापित होना गलत होगा। फिलहाल प्रशासन ने दो दिन बाद फैसला सुनाने की बात कही है।