फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Measles spread in three villages, nine children were affected

Jalaun News: तीन गांवों में फैला खसरा, नौ बच्चे चपेट में आए

Sun, 26 Mar 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 26 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Measles spread in three villages, nine children were affected
उरई। जिले में खसरा के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। नदीगांव ब्लॉक के धनौरा (भैंड़) गांव में पांच बच्चे खसरा पीड़ित मिले हैं तो धनौराकलां में दो और गोपालपुरा में दो बच्चे खसरे से पीड़ित पाए गए है। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का इलाज और दवा दी। साथ ही उनका टीकाकरण भी कराया।
विज्ञापन

नदीगांव ब्लॉक के धनौरा (भैंड़़) गांव में सागर (6) पुत्र गजराज सिंह, अंशिका (9) पुत्री दिलीप, आरुषी (5) पुत्री नरेंद्र, कार्तिक (8) पुत्र बलवीर सिंह, ईिशका (4) पुत्री सतीश कुमार खसरा पीड़ित पाए गए। इसी तरह जालौन ब्लॉक के धनौराकलां गांव में सुमित (9) पुत्र संतराम, गोपाल (5) पुत्र जितेंद्र भी खसरा पीड़ित मिले।
विज्ञापन

माधौगढ़ ब्लॉक के गोपालपुरा गांव में लक्ष्मी (4) पुत्री रवि, खुशबू (10) पुत्री अरविंद भी खसरा से पीड़ित मिली। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टीकाकरण किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानीटर भी क्षेत्र में पहुंचे और टीकाकरण कराया। इससे पहले महेवा ब्लॉक जीतामऊ, शहर में लहरियापुरवा में भी खसरा के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खसरे के लक्षण
बुखार, सूखी खांसी, बहती नाक, गले में खराश, आंख आना, गाल, मुंह के अंदर के हिस्से में दाने व चकत्ते होना होता है। खसरा एक वायरस से फैलने वाली बीमारी है। जब खसरे से पीड़ित व्यक्ति खांसी, छींक या बात करता है तो संक्रमित बूंदे (कण) हवा में फैल जाते है और दूसरे को भी प्रभावित कर देते हैं।


टीम भेजकर कराई जा रही बच्चों की जांच
जहां भी खसरा के मामले आए हैं। वहां पर टीम भेजकर बच्चों की जांच कराई जा रही है। पता किया जा रहा है कि बच्चों का टीकाकरण हुआ है या नहीं। बच्चों के विटामिन ए की खुराक भी दी जा रही है। स्वास्थ्य टीम को अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर जाकर शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करें और उन पर नजर रखे।
डॉ. एसडी चौधरी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed