फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Measles-Rubella will be monitored

मीजल्स-रूबेला पर निगरानी रखी जाएगी

Tue, 08 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Measles-Rubella will be monitored
कार्यशाला में प्रशिक्षण देते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी - फोटो : ORAI
उरई। मीजल्स-रूबेला के केसों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस को मजबूत किया जाएगा। किसी भी तरह का खसरा का केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर नमूने लेगी और जांच कराकर इलाज शुरू कर देगी।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालपी रोड स्थित एक होटल में मीजल्स-रूबेला की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने कहा कि पोलियो की तरह मीजल्स-रूबेला को भी समाप्त करने के लिए पिछले साल नवंबर में देश में एक अभियान चलाया गया था। अगले साल तक मीजल्स-रूबेला को हर हाल में समाप्त करना है।
विज्ञापन

इसमें मीजल्स के केसों में कमी आई है। अगस्त महीने में जालौन में दो और डकोर ब्लाक में एक केस मिला है। यह सभी बच्चे दो साल से कम उम्र के है। ऐसे केसों को खोजबीन के लिए विभागीय सर्विलांस को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि बुखार या चपटे चकत्ते, नाक बहना, जुकाम, आंख आना जैसे लक्षण मिलने पर चिकित्सकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एमआर की रोकथाम के लिए सभी सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षकों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी अधिकारी प्रत्येक सोमवार को जिला मुख्यालय पर रिपोर्ट भिजवाएंगे। डब्लूएचओ के सब रीजनल टीम लीडर (एसआरटीएल) कानपुर डा. मुनेंद्र शर्मा ने कहा कि सर्विलांस नेटवर्क को मजबूत करें। जिस क्षेत्र में केस मिलता है तो वहां विशेष अभियान चलाए। ऐसे केस मिलने पर उनसे तत्काल संपर्क करने को कहा। इस दौरान सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया, सीएमएस महिला अस्पताल डा. सुनीता बनौधा, डब्लूएचओ की एसएमओ डा. भाग्यश्री के अलावा सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी व डब्लूएचओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed